हरियाणा (पंजाब दैनिक न्यूज़) हरियाणा में आखिर 8 दिन के गतिरोध के बाद DGP पद से शत्रुजीत कपूर की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह 1991 बैच के आईपीएस ओमप्रकाश (ओपी) सिंह को कार्यकारी डीजीपी बनाया गया है। सिंह की इसी साल 31 दिसंबर को रिटायरमेंट है। मूलरूप से बिहार के जमुई जिले के नमून गांव के ओपी सिंह हरियाणा में नशे के खिलाफ राहगीरी का कांसेप्ट लाकर चर्चा में आए थे। बाद में राहगीरी को सरकार ने एडॉप्ट किया और काफी पॉपुलर हुआ।यही नहीं CM व मंत्री तक इसमें भाग ले चुके हैं। ओपी सिंह तत्कालीन सीएम मनोहरलाल खट्टर के विशेष सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। ओपी सिंह दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई हैं l सुशांत ने अपनी मां के निधन के बाद ओपी सिंह के यहां रह कर ही पढ़ाई-लिखाई की थी। ओपी सिंह ने उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई भी लड़ी। सुशांत राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह बबलू बिहार के छातापुर विधान सभा से वर्तमान विधायक एवं नीतीश कुमार सरकार मे पर्यावरण और वन मंत्री हैं l