जालंधर कैंट पंजाब दैनिक न्यूज़ (अनिल कुमार/ जेपी सोनू ) जालंधर कैंट मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन जालंधर छावनी में किया गया I जिसमें एसोसिएशन के सभी मेंबरों ने भाग लिया इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान संजीव कुमार द्वारा की गई जिसमें चेयरमैन जीएल गुलाटी, जनरल सेक्रेटरी मुनीष तोखी, सतपाल वर्मा, सुनील लूथर, लवदीप बैंस, सुनील कुकरेती, नवीन, कांबली, रिंकू मेहरा, सोमनाथ गिल, मोहित वर्मा, साहिल नाहर, जब्बार अली, जीवन सिंह, बसंत, परमजीत बग्गा, रविंदर कुमार, अमरजोत कलसी, ज्योति प्रकाश, अनिल कुमार,जेपी सोनू राकेश कुमार उपस्थित रहे इस मौके पर उपस्थित सभी पत्रकारों में विचार विमर्श हुआ जिसमें समाज की भलाई की खबरें प्रकाशित करने, नशे के खिलाफ जारी जंग और खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु खबरों में विस्तार करने पर विचार किया गया। मौजूदा समय में पत्रकारिता में फर्जी पत्रकार और ब्लैकमेलिंग का खेल अधिकतर खेला जा रहा है जिससे बचने की सलाह दी गई और जो लोग कानून की धज्जियां उड़ाते हुए खुद गलत कार्य करते हुए उल्टा पत्रकारों को बदनाम करते हैं उनके खिलाफ जम कर सच्चाई लिखनी चाहिए। 

