जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी दिव्या ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे। जिनको भाजपा मंडल नंबर 17 के प्रधान सागर जॉर्ज विशेष रूप से मिले। दिव्या ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल के पश्चात दैनिक सवेरा कार्यालय पहुंचे जहां पर सागर जॉर्ज साथ में रहे। हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेका और संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया। सागर जॉर्ज ने जालंधर आगमन पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं।


