चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी ने अश्वनी शर्मा को पंजाब इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया, तभी से ही कार्यकर्ताओं और नेताओं का बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है I जालंधर के तेज तर्रार भाजपा नेता सागर जॉर्ज प्रधान BJP मण्डल 17 जालंधर शहरी ने नव नियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा को मिलकर फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी Iभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार पठानकोट से विधायक रह चुके अश्वनी शर्मा को पंजाब इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है I उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। इस अवसर पर सागर जॉर्ज ने अश्वनी शर्मा से विशेष मुलाकात कर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।सागर जॉर्ज ने कहा कि अश्वनी शर्मा का संगठनात्मक अनुभव और जनता से जुड़ाव निश्चित रूप से पंजाब में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए सागर जॉर्ज ने कहा कि पंजाब भाजपा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए श्री अश्वनी शर्मा, विधायक पठानकोट, को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारिणी प्रधान) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के अनुभवी नेतृत्व को पुनः सक्रिय भूमिका में लाकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाली है।
अश्वनी शर्मा का पार्टी में लम्बा और समर्पित योगदान रहा है। वे पूर्व में भाजपा पंजाब अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष, तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने कई मोर्चों पर सफलता प्राप्त की थी। अब एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्री शर्मा की नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

