जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी ) 2 पंजाब एनसीसी बटालियन के तत्वाधान डीएवी यूनिवर्सिटी में एनसीसी कैडेटों और नए नामांकन किये छात्र-छात्राओं के साथ दो घंटे का रोचक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कर्नल विनोद जोशी ने सर्वप्रथम एनसीसी की सरंचना और एनसीसी लेने के लाभ बतायें। उन्होने बताया एनसीसी सी सर्टिफिकेट के द्वारा बिना यूपीएससी परीक्षा दिये सीधे एसएसबी परीक्षा दी जा सकती हैं। अग्निवीर और पैरा मिलेट्री मे 10 से 20 अंको का बोनस का प्रावधान है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट से पीजी मेडिकल और इन्जीनियरिंग में बोनस अंक प्राप्त होते हैं। कमान अधिकारी कर्नल जोशी ने आगे बताया कि एनसीसी द्वारा कई राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय कैम्प करने के मौके मिलते हैं। युवाओं का सर्वांगीण विकास के लिये एनसीसी सर्वोतम साधन हैं। अनुशासन और एकता से राष्ट्र निर्माण एनसीसी सिखाता है। एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा यूनिफार्म संस्था है जो भारतीय डिफेंस की दूसरी पंक्ति भी है जिसने स्वतन्त्रता के बाद विभिन्न युदों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कर्नल विनोद जोशी ने युवा छात्र- छात्राओ और केडेटों को आवहान किया कि ईमानदारी, वफादारी और आशावादी दृष्टिकोण के साथ जीवन में आगे बढ़े। आप सब ने राष्ट्र को विकसित भारत बनाना है। कर्नल विनोद जोशी और लेप्टिनेंट डा. अहमद हुसैन ने होनहार कैडेटों को उच्च रैंक पहनाकर नई जिम्मेंदारियों प्रदान की। कमान अधिकारी ने भारतीय सेनाओं में कमीशन पर भी विस्तृत जानकारी दी। व्याख्यान का समापन एनसीसी गीत के साथ हुआ। कर्नल विनोद जोशी ने प्रोफेसर डा. मनोज कुमार, उप कुलपति डीएवी यूनिवर्सिटी से भेंटवार्ता की। भविष्य में सैन्य नेतृत्व पर यूनिवर्सिटी में परिचर्चा पर विस्तृत वार्ता हुई। 2 पंजाब एनसीसी बटालियन द्वारा डा. मनोज कुमार, उप कुलपति को मोमेटों भी प्रदान किया गया। व्याख्यान के संचालन में हवलदार गुरदीप सिंह का विशेष योगदान रहा।
