जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) इनोसेंट हार्ट स्कूल के 11 वर्षीय श्रेयांश जैन (सुपुत्र श्री अनुरोध जैन एवं जय श्री जैन) ने “1st Pro Skillcraft Open International Rapid Rated Chess Tournament” दो दिवसीय Thyagraj Stadium, New Delhi मे आयोजित इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट, जिसमें देश-विदेश से कुल 818 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया में U12 open केटेगरी में 9th स्थान अर्जित कर के पूरे जालन्धर ज़िले का नाम रोशन किया। श्रेयांश जैन को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और मेडल सम्मान दे कर सम्मानित किया गया । गौरतलब है कि श्रेयांश जैन ने पहले भी कई डिस्ट्रिक्ट, स्टेट , नैशनल, इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है ।
