







जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) जालंधर उपचुनाव में लगातार नेता गण पार्टी बद रहे है जालंधर में वेस्ट उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया आज बीजेपी को छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। ऐसे में भाजपा के लिए ये एक बड़ा झटका और आप के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। भाटिया के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी I










