जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ को बड़ा सदमा लगा है। उनके बेटे कंवर मक्कड़ ने चेन्नई में बीमारी पश्चात अंतिम सांस आज यानी शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे हॉस्पिटल में ही ली। इस खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी अनुसार कंवर की देह लेकर परिवार कल यानी रविवार को शहर पहुंचेगा जिसके पश्चात अंतिम रसमें अदा की जाएंगी। वहीं शहर के राजनितिक, धार्मिक व सामाजिक जत्थबंदियों से संबंधित लोगों ने मक्कड़ परिवार से दुख प्रगट किया।
