जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) मोबाइल एसोसिएशन माडल टाउन मार्किट की टीम ने मंगलवार को प्रधान राजीव दुग्गल के नेतृत्व में थाना डवीजन नंबर 6 के नविनयुक्त एसएचओ इंस्पेक्टर साहिल चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान पूरी टीम ने उन्हें बुक्के देकर उनका इस्तकबाल किया। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल ने माडल टाउन इलाके में बढ़ रही स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की और नव नियुक्त एसएचओ से मांग की कि इन घटनाओं को रोकने के लिए माडल टाऊन मार्किट व आसपास के इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अकुंश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पूरी एसोसिएशन पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है और उन्हें जिस भी तरह की सहायता की जरूरत है, एसोसिशएशन उन्हें पूरा सहयोग करेगी। इस दौरान एसएचओ साहिल चौधरी ने एसोसिशएशन से मिले इस प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य इतना साथ दें कि किसी से भी सैकेंडहैंड मोबाइल खरीदते समय उसका का आधार कार्ड या पासपोर्ट और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ परफॉर्मा जरूर भरें। इसके अलावा मोबाइल बेचने वाले का मोबाइल नंबर भी जरूर लें और बिना बॉक्स के मोबाइल ना खरीदा जाए। इन नियमों का पालन नहीं करने वाला मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार किसी भी दिक्कत के लिए खुद जिम्मेदार होगा। इस दौरान प्रधान राजीव दुग्गल ने जहां एसएचओ चौधरी को पूरा साथ देने के लिए आश्वस्त किया, वहीं एसोसिएशन के सदस्यों को भी पुलिस का साथ देने तथा नियमों का पालना करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर प्रधान राजीव दुग्गल के साथ विक्की जुनेजा, प्रिंस जुनेजा, गगन आनंद, शिवम् जगोता, मोहित हंस, नन्नू, गन्नू, राम, राजू, वीनू सिंह, गगन बद्दू, राजेश भट्टी, सरबजीत सिंह, अक्षय मेहता समेत तमाम सदस्य मौजूद थे।

