नई दिल्ली (पंजाब दैनिक न्यूज़) NDA के सभी साथी दलों ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है. बुधवार को पीएम आवास पर हुई बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया. इसमें 20 नेताओं के हस्ताक्षर हैं. खास बात ये है कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने भी इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं.पीएम आवास पर बुधवार को एनडीए की बैठक में घटक दलों के सभी नेता पहुंचे थे, तकरीबन एक घंटे तक चली बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर एनडीए का नेता चुना गया. बैठक में शामिल हुए सभी घटक दलों ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपने अपने समर्थन पत्र भी सौंपे.
इन नेताओं ने किए हस्ताक्षर
एनडीए का नेता पीएम मोदी को माने जाने के प्रस्ताव पर जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, पवन कल्याण, सुनील टटकरे, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, प्रफुल्ल पटेल, प्रमोद बोरो, अतुल बोरा, इंदिरा हंग सुबका, सुदेश महतो, राजीव रंजन सिंह, संजय झा ने हस्ताक्षर किए.
