जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी ) 3 राज्यो मे भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ मे भी काफी उत्साह आ गया है।जिसके बाद नगर निगम जालंधर के चुनावो को लेकर भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड स्तर पर अपने-अपने मंडल प्रधानो के साथ जिला भाजपा कार्यालय मे आवेदन देने शुरू हो गये है।आज जालंधर भाजपा कार्यालय मे वेस्ट विधानसभा वार्ड नंबर 56 से दविंदर अरोड़ा ने पार्टी को आवेदन किया चुनाव लड़ने के किया। आज भारतीय जनता पार्टी के नेता दविंदर अरोड़ा ने वार्ड नंबर 56 से भारतीय जनता पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी कार्यालय में जाकर महामंत्री अशोक सरीन हिक्की को अपना नामांकन जमा करवाया I इस अवसर पर दफ्तर के इंचार्ज के सोनी सह-इंचार्ज योगेश मल्होत्रा,राजेश अरोड़ा,स्टेट बैंक के रिटायर्ड मैनेजर पवन बस्सी, ब्रह्म स्वरूप लूथरा,रमन गुंबर शारदा,मंगा पहलवान और भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी भी उपस्थित थे I अशोक सरीन ने कहा कि ऐसे करमठ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी जिनके सर पर पार्टी खड़ी है उन्होंने कहा कि दविंदर अरोड़ा बहुमत से चुनाव जीतेंगे और क्षेत्र के लोगों की जो समस्याएं हैं उनको दूर करेंगे, पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए दविंदर अरोड़ा ने कहां की जालंधर नगर निगम चुनाव के दौरान भारी जीत हासिल कर भाजपा का परचम लहरायेंगे।जिसको लेकर वह दिन रात मेहनत कर रहे है।
