जालंध






र छावनी पंजाब दैनिक न्यूज़ (अनिल कुमार) जालंधर छावनी में शिरोमणि भगत नामदेव जी का प्रकाश दिवस पूरी श्रद्धा एवं उत्साह सहित मनाया गया जालंधर कैंट छावनी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में प्रत्येक वर्ष की भांति समूह टांक क्षत्रिय सभा की ओर से शिरोमणि भगत नामदेव जी का प्रकाश दिवस बड़ी ही श्रद्धा एवं उत्साह सहित मनाया गया। जिसमें श्री अखंड पाठ साहिब का अरदास उपरांत सुबह भोग डाला गया। शाम के समय श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में दीवान सजाए गए I जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्था ने गुरबाणी कीर्तन कर आई हुई संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। जिसमें भाई हरजीत सिंह ,भाई चरणजीत सिंह ,संत बाबा प्यारा सिंह सिरथले वाले शिरोमणि भगत नाम देव जी के जीवन पर गुणगान किया। सभा के प्रधान संजीव कुमार द्वारा आए हुए सभी संगत का धन्यवाद किया गया। कीर्तन दरबार के समापन पर गुरु का लंगर अटूट चलाया गया। इस मौके पर हलका विधायक प्रगट सिंह आम आदमी पार्टी नेता सुरेंद्र सिंह सोढ़ी, शिरोमणि अकाली दल केंट हलका इंचार्ज हरजाप सिंह सांघा , महेश गुप्ता, डॉक्टर विजय कुमार, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सतपाल सिंह बेदी, चरणजीत सिंह चन्नी ,प्रिंस, जोगिंदर सिंह टीटू ,हरप्रीत सिंह भसीन ,जगमोहन सिंह जोगा, अमृतपाल, अवतार सिंह महाजन, पवित्र सिंह ,हरपिंदर सिंह ,नरोत्तम सिंह, सुमित रानू, अंकुर सागर ,अशोक कुमार, करण कुमार ,कुलविंदर सिंह, हरसिमरन सिंह, विक्की चड्ढा, इंद्रपाल सिंह, अमरजीत सिंह ,गुरशरण सिंह टक्कर ,हरशरण सिंह चावला ,कमलजीत सिंह ,सतविंदर सिंह मिंटू, जसविंदर सिंह, हरमोहिंदर सिंह, हैप्पी बसरा ,दीपक गुप्ता, मनीष बंसल, रॉबिन कनौजिया, भारत बत्रा ,राजेश अटवाल ,अजय अटवाल, राकेश अटवाल, ओम प्रकाश मक्कड़, रविंद्र सिंह ,जगमोहन सिंह, बिक्रमजीत सिंह , राजकुमार बसरा, बलदेव सिंह बसरा, कुलदीप राय , जसप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।
