

मोहाली (पंजाब दैनिक न्यूज़) मोहाली से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां मोहाली के खरड़ के सन्नी एन्कलेव में पुलिस थाने में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंची, जो आग पर काबू पाने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार आग पार्किंग एरिया में लगी है, जहां सारी गाड़ियां जलकर राख हो गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है I
