

चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज ) पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका को खारिज हो गई है। इसकी पुष्टि खुद याचिकाकर्ता और कांग्रेस जालंधर के प्रधान राजिंदर बेरी ने की है। जिससे अब इलैक्शन करवाने का रास्ता साफ हो गया है।कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी और अन्य ने जालंधर की वार्डबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यही नहीं, पिछले दिनों एक नई वार्डबंदी जारी करते हुए सरकार ने 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने का ऐलान किया था। इसके खिलाफ भी राजिंदर बेरी ने एक अलग से याचिका लगाई थी। आज हाईकोर्ट में दोनों याचिका को क्लब करते हुए खारिज कर दिया। जिससे नगर निगम के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। राजिंदर बेरी ने बताया कि हाईकोर्ट में उनकी याचिका डिसमिस हो गई है। वहीं सरकार और जिला प्रशासन 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने की पूरी तैयारी में जुटी हुई है।
