

चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। पंजाब के पांच नगर निगम में चुनाव का ऐलान हो गया है। पंजाब सरकार द्वारा 5 नगर निगम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में 15 नवंबर तक चुनाव करवाने का फैसला किया गया है।स्थानीय निकाय विभाग ने इस बारे नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 5 निगमों के चुनावों की तैयारी का काम शुरू हो गया है। स्थानीय निकाय विभाग ने चुनाव करनाने बारे औपचारिक पत्र राज्य चुनाव आयोग को भेज दिया है।आपको बता दें कि इस संबंध में वार्डबंदी पर हाईकोर्ट में याचिका दायर है। जिस पर अभी तक फैसला रिजर्व रखा गया है। उम्मीद है कि तीन दिनों में फैसला आ जाएगा। इससे अब पुराने वार्डों पर ही चुनाव करवाए जा सकते हैं। जिससे नए वार्ड पर इस बार भी चुनाव संभव नहीं दिख रहा है।
