जालंधर कैंट पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी) कल 29 जून दिन गुरुवार को अदा की जाने वाली ईद उल अजहा की नमाज को लेकर जालंधर कैंट में स्टेशन ईदगाह हरदयाल रोड स्थित ईदगाह में सुबह 8.30 बजे बकरीद नमाज अदा होगी, यह जानकारी मुस्लिम इंतजामियां वेलफेयर कमेटी के समाज सेवक मोहम्मद सुलेमान कैंट और ठेकेदार मोहम्मद गफ्फार ने पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए दी I उन्होंने बताया कि नासिर सलमानी के अनुसार गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज 9 बजे, मस्जिद बिलाल अशोक नगर में 8 बजे दानिश मंदा मस्जिद उम्र में 7.45 बजे, जनता कॉलोनी 9 बजे फातिमा मस्जिद 7:30 बजे, मस्जिद बूटा मंडी 7:30 बजे, मस्जिद नूरपुर 8:00, मुस्लिम कॉलोनी में 7:30 बजे, मस्जिद फिरदौस कचहरी वाली में 8 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। मो. सुलेमान ने बताया कि जालंधर कैंट ईदगाह में हर बार की तरह इस बार भी विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक नेताओं द्वारा शिरकत की जाएगी I
