


(पंजाब दैनिक न्यूज़) केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जालंधर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि आप पार्टी लोगों से जो वादे करके सत्ता में आई थी, आज इनसे दूर हो चुकी है। वहीं, शिरोेमणि अकाली दल बादल के साथ क्या भाजपा दोबारा गठबंधन को लेकर मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि भाजपा की तरफ से अब ये संभव नहीं है। भाजपा तेजी से विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से देश तेजी से विकास पथ पर है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी को कष्ट होगा। जो पार्टी किसान हितैषी होने का दावा करती थी, आज उसके अपने शासन में किसान परेशान है। संगरूर में एक गैस प्लांट की योजना को लेकर समारोह में मेरे साथ सीएम भगवंत मान भी थे।वह संगरूर में अपने घर नहीं जा पाए क्योंकि किसान उनके गांवों को जाने वाला रास्ता घेरकर धरने पर बैठे थे।



