
जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी ) कनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्टीय अधक्ष बी सी भरतिया , राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल,चेयरमैन पंजाब प्यारे लाल सेठ ,प्रदेश प्रधान हरकेश मित्तल ,प्रदेश महामंत्री समीर जैन ने जालंधर के प्रमुख वावसायी अश्वनी कुमार को पंजाब कैट का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला प्रधान भरत कुमार काकड़िया ने इस नियुक्ति पर कैट टीम का आभार जताया और कहा इस नियुक्ति से व्यापारियों की आवाज और बुलंद होगी। काकड़िया ने आगे कहा की अश्वनी कुमार फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (नॉर्दन रीजन )के चेयरमैन हैं।कोषाधक्ष अमनदीप सिंह ने कहा ऐसे सूझवान लोगों के आने से कैट जालंधर में और मजबूत होगा।उपाध्यक्ष रोहित महेश्वरी व उपाध्यक्ष निखिल गुप्ता ,कोषाधक्ष अमनदीप सिंह ने सभी का इस नियुक्ति पर आभार जताया।
