जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी ) कांग्रेस भवन जालंधर में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद करमवीर सिंह बौध ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस एस.सी. सेल के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह लक्की पखोके भी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए करमवीर सिंह बौध ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि बैठक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए सुझावों एवं विचारों को पार्टी हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा। बौध ने पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नशे, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान एवं विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी, विधायक आदमपुर सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक जालंधर नॉर्थ अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी, नकोदर हलका इंचार्ज डॉ. नवजोत सिंह दाहिया, जालंधर वेस्ट हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर, करतारपुर हलका इंचार्ज राजिंदर सिंह (पूर्व एस.एस.पी.), पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह सहित महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, इंटक, लीगल सेल, एस.सी. सेल तथा जालंधर शहरी और देहाती कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।संदर्भ के तौर पर, करमवीर सिंह बौध हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं; उन्होंने 2026 में राज्यसभा की शपथ ली थी।