( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) उद्धव सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। महाराष्ट्र में कल सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट होगा। सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट पर रोक नहीं लगाई।महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 30 जून को स्पेशल सेशन बुलाया है। उन्होंने सीएम ठाकरे को फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। इसके अलावा एक खबर ये भी सामने आई है कि बागी नेता एकनाथ शिंदे कल यानी गुरुवार को मुंबई जाएंगे। वह फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। आज शिंदे ने कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन भी किए हैं। इसके अलावा एक खबर ये भी है कि एकनाथ शिंदे गुट ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख रुपए दिए हैं। शिंदे गुट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ये दान किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र संकट को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर 40 मिनट की बैठक हुई है।
