
जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) जालंधर शहर के प्रतिष्ठित परिवार से संबंधित मुकेश भल्ला जिनका पिछले महीने नसराला होशियारपुर सोनालिका की पास एक्सीडेंट हुआ था I एक्सीडेंट के बाद जिन्हें गंभीर हालात में डीएमसी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था, हॉस्पिटल में उन्हें डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा था परंतु तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें आराम नहीं आ पाया और आज वह अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करते हुए सभी को छोड़ कर चले गए I जिन का अंतिम संस्कार कल 22 जून दिन बुधवार को 12बजे किशनपुरा श्मशान घाट में होगा I इस दुख की घड़ी में उनके बेटे वरुण भल्ला के साथ राजनीतिक,धार्मिक और सामाजिक लोगों ने मुकेश भल्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया I
