



जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी ) पिछले लंबे समय से मानव की सेवा कर रहे जालंधर के जेपी नगर क्षेत्र स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल की ओर से एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को ठीक कर जीवनदान दिया है I जिस पर व्यक्ति के परिजनों की ओर से अग्रवाल हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम का आभार प्रकट किया I अग्रवाल हॉस्पिटल के MD डॉ. मुनीष अग्रवाल ने पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि कुछ माह पहले उनके पास निशान सिंह नाम का एक मरीज आया I जिसे पीलिया व पीते में पथरी की बीमारी थी I जिसके पास इलाज के लिए पैसे भी कम थे I मरीज की ओर से चंडीगढ़ के एक प्रसिद्ध हॉस्पिटल में भी इलाज करवाने का प्रयास किया, लेकिन हॉस्पिटल वालों की ओर से हाथ खड़े कर दिए गए व इलाज करने से मना कर दिया I जिस पर वह अग्रवाल हॉस्पिटल में इलाज के लिए आया I जिसके चलते डॉ. मुनीष अग्रवाल व उनकी टीम की ओर से मरीज का इलाज कर दोबारा से तंदुरुस्त किया I मरीज के परिजनों की ओर से भी डॉक्टरों की टीम का आभार प्रकट कियाl इलाज करने वाले डॉक्टरों की टीम में डॉ. सरूचि,डॉ.नवीन, डॉ आशुतोष ,डॉ. हरदीप सिंह व अन्य उपस्थित थे। अब नया जीवन मिलने पर मरीज और उसका परिवार खुश नजर आ रहे हैं I
