
मानसा (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार को मानसा कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे पंजाब पुलिस की 7 दिनों की रिमांड पर भेजा गया है। मंगलवार को ही दिल्ली की कोर्ट ने पंजाब पुलिस को बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड दी थी । मूसेवाला की 29 मई को जवाहरके गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।
