
जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के जालंधर पहुंचने से पहले हड़कंप मच गया है। दरअसल टांडा रोड पर श्री देवी तालाब मंदिर के पास कुछ दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। लोगों ने ये देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्प्रे से नारे मिटा दिए हैं और पुलिस का कहना है कि ये किसी शरारती तत्व का काम है। बता दें कि केजरीवाल और मान आज जालंधर के बस स्टैंड पर दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने वाली सरकारी वॉल्वो को हरी झंडी दिखाने आ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है I
