जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब के जालंधर फिर बड़ी घटना हुई है । जालंधर के नागरा शिव नगर में सोमवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है। हत्या किसी और ने ने नहीं बल्कि दामाद ने अपनी पत्नी, सास और ससुर ने की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सुनील नामक युवक का ससुराल परिवार के साथ झगड़ा चल रहा था। उसी रंजिश के चलते सुनिल ने पत्नी, सास और ससुर का कत्ल कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है I
