

जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 58 वीं पुण्यतिथि है। पंडित नेहरू को आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। पंडित नेहरू को जालंधर के कांग्रेस भवन में प्रधान बलराज ठाकुर और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी गीत रतन खैहरा साथियों सहित समारोह में श्रद्धा सुमन अर्पित किए I स्वतंत्र भारत के पहले और सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। कांग्रेस भवन में उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी गीत रतन खैहरा ने ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन’ किया I समारोह में इस अवसर पर प्रधान बलराज ठाकुर,गीत रतन खैहरा, सोशल मीडिया डिपार्टमेंट जालंधर के प्रधान निशांत गई, अवतार विर्दी, अजय बबल, बलबीर कुमार सहित अन्य कांग्रेसी नेता गण उपस्थित थे I
