( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में जो हिंसा हुई थी उस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है. हिंसा में शामिल 5 आरोपियों पर NSA लगाया है. गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 5 आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी. ये 5 आरोपी हैं अंसार, सोनू चिकना, सलीम, दिलशाद और अहीर.राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980, देश की सुरक्षा के लिए सरकार को अधिक शक्ति देने से संबंधित एक कानून है. यह कानून केंद्र और राज्य सरकार को किसी भी संदिग्ध नागरिक को हिरासत में लेने की शक्ति देता है.आपको बता दें कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी गुलाम रसूल उर्फ गुल्ली को गिरफ्तार किया है. आरोपी गुल्ली पर आरोप है कि उसने ही सोनू चिकना को पिस्टल सप्लाई की थी. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
