


चंडीगढ़ ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान पी.सी.एस. अधिकारियों की हड़ताल को लेकर सख्त नजर आ रही है। सी.एम. मान ने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पी.सी.एस. अधिकारियों ने 2 बजे तक हड़ताल खत्म न की तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा इसलिए सभी अधिकारी 2 बजे तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए उनकी नीति जीरो टोलरेंस हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोई मांग है तो वे मीटिंग करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई का विरोध गलत है। सरकार ने हड़ताल को असंवैधानिक घोषित किया है। सी.एम. मान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो हड़ताल की जा रही है वह सरकार को ब्लेकमेल करने की कोशिश की जा गई है जो कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिसके चलते यह सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के एक्शन का विरोध किया जा रहा है। सी.एम. मान ने कहा कि अगर किसी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो उसकी जांच की जाती है अगर वह ईमानदार है तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी,जिक्रयोग्य है कि पी.सी.एस.अधिकारी नरिंदर धालीवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नरिंदर धालीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जिन्हें कल कोर्ट में पेश कर हिरासत में भेज दिया गया है। इसी कार्रवाई के खिलाफ पी.सी.एस. अधिकारियों ने एक हफ्त की हड़ताल का ऐलान किया था जिससे लोगों को अपना काम करवाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
