







जालंधर ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) जालंधर कैंट के थाना सदर के अधीन आते गांव अस्मानपुर में नानी के जन्मदिन पर दोहते ने उनका कत्ल कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी की मां प्रतिमा ने बताया उसकी मां विजय छाबड़ा का जन्मदिन था, जिसके चलते वह अपनी डयूटी के बाद मां के घर गांव अस्मानपुर में आ गई थी। इस दौरान उसने देखा कि उसका बेटा रक्षय घर से निकल रहा था और जब उसने उसे आवाज लगाई तो वह अपने दो और साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। मामले को लेकर डीसीपी इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा, एसीपी जालंधर कैंट बबनदीप सिंह व थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह और फतेहपुर (प्रतापपुरा) पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई रणजीत सिंह ने रक्षय नामक 20 साल के दोहते द्वारा कत्ल की गई 73 वर्षीय नानी विजय छाबड़ा का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रतिमा ने कहा कि रक्षय ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी नानी को मारा है।










