(पंजाब दैनिक न्यूज़) इस साल का सबसे छोटा दिन 22 दिसम्बर को आज होगा होगा। दिन 10 घंटे 41 मिनट का होगा। गुरुवार को सूर्य के मकर रेखा पर लंबवत होगा। इससे धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा भारती दिन और सबसे बड़ी रात होगी।अगर मध्य भारत की बात करें तो वहां पर सूर्योदय सुबह 7.05 बजे और कि सूर्यास्त शाम को 5.46 बजे होगा।धरती को भौगोलिक आधार पर दो भागों में विभाजित किया गया है- उत्तरी गोलार्ध एवं दक्षिणी गोलार्ध। यह विभाजन पृथ्वी को मध्य रेखा से किया गया है जिसे भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा के नाम से जाना जाता है। इस के उत्तरी भाग को उत्तरी गोलार्ध एवं दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलार्ध कहा जाता है। उत्तरी गोलार्ध के साढ़े 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा को कर्क रेखा एवं दक्षिणी गोलार्ध के साढ़े 23 डिग्री अक्षांश रेखा को मकर रेखा कहा जाता है। जब सूर्य उत्तरी गोलार्ध की ओर अग्रसर होता है तो इसे कर्क संक्रांति कहा जाता है एवं सूर्य के दक्षिणी गोलार्ध में अग्रसर होने की स्थिति को मकर सक्रांति कहा जाता है। आज कहां कितना छोटा दिन दिल्ली में दिन की अवधि 10 घंटे 11 मिनट और रात 13 घंटे 49 मिनट जयपुर में दिन 10 घंटे 27 मिनट और रात 13 घंटे 33 मिनट कोटा में दिन 10 घंटे 34 मिनट रात 13 घंटे 26 मिनट बारां में दिन 10 घंटे 35 मिनट रात 13 घंटा 25 मिनट होगी,ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन सूर्य पृथ्वी से काफी दूर रहता है, जिससे चंद्रमा की रोशनी पृथ्वी पर काफी देर रहती है।