आदमपुर ( Punjab Dainik News ) आज डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल की अध्यक्ष्ता में पार्टी के ऑफिस आदमपुर जिला जालंधर में हुई। इस बैठक में गुजरात में हो रहे विधान सभा चुनाव 2022 के बारे में चर्चा हुई। इन चुनाव में पार्टी के अधिक से अधिक उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के विचार विमर्श किये गए और आवेदन पत्र भरने की चर्चा की गई। इस बैठक में डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी को गुजरात में अधिक से अधिक विस्तार के बारे में चर्चा की गई। इस बैठक में नेशनल उप अध्यक्ष जीवनभाई परमार ,नेशनल यूथ प्रेजिडेंट राजेश एम. सोलंकी ,उप राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग सविताबेन ,राष्ट्रीय चेयरमैन प्रिंसी. मोहन लाल खोसला उपस्तिथ हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि राष्ट्रीय पार्टी होने के साथ पार्टी पूरे देश में विस्तार कर रही है I पार्टी कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी ना आए इसलिए हर समय पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात पार्टी को ऊपर ले जाने के लिए मेहनत कर रहे हैं I गत दिनों पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी ने उम्मीदवार खड़े किए थे, जिसका पंजाब के लोगों ने भारी समर्थन किया गया था I इसे देखते हुए पार्टी ने निर्णय लिया कि आने वाली गुजिया और चुनाव में ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार खड़े कर पार्टी का विस्तार किया जाएगा I
