जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी ) जालंधर नगर निगम द्वारा कुछ दिनों से अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी के अंतर्गत नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर देर रात निगम टीम ने जालंधर वेस्ट हलके में अवैध रूप से बन रहे एक अस्पताल की इमारत को सील कर दिया। नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह एक्शन में है। इसी एक्शन के तहत नगर निगम की टीम ने देर रात अशोक नगर में सेखड़ी अस्पताल को सील कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक इस अस्पताल के मालिक को कई बार नोटिस जारी किया गया था। उधर नगर निगम की टीम लगातार अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर एक्शन कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी निगम द्वारा लगातार अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें सील किया जा रहा है परंतु फिर भी अवैध निर्माण राजनीतिक संरक्षण के कारण रुकने का नाम नहीं ले रहे I
