जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ न्यूज़ (मुनीश तोखी ) जालंधर नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कमर कस ली है इसी कड़ी के अंतर्गत आज जालंधर नगर निगम की टीम ने रात 9.30 बजे अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने पांच अवैध दुकानें और शोरूम को सील कर दिया। ये कार्रवाई निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश के बाद की गई है।निगम कमिश्नर शिखा भगत के आदेशों के बाद एमटीपी नीरज भट्टी के निर्देश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने देर रात न्यू विजय नगर मार्केट में चार शोरूम कम दुकानों को सील कर दिया। जबकि पांचवी कार्रवाई लवली स्वीट के साथ फैंसी बैकरी के पास अवैध दुकान पर की गई है। निगम टीम ने इसे भी सील कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी निगम टीम द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है परंतु फिर राजनीतिक संरक्षण और भ्रष्टाचार के कारण अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहे I
