
नगर निगम की कार्रवाई की वीडियो देखें
जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी) वैसे तो पूरे जालंधर महानगर में अवैध कॉलोनियों और बिल्डिंगों का जाल फैला हुआ है परंतु फिर भी जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कुछ कार्रवाई करते हुए अवैध कालोनियों पर डिच चलाई। इसके अलावा अवैध रूप से बन रहे मकानों को भी गिरा दिया। इस दौरान एमटीपी नीरज भट्टी के अगुवाई में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जालंधर के नार्थ हलके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान कई कालोनियों पर कार्रवाई हुई। पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए MTP नीरज भट्टी ने बताया कि कमिश्नर दविंदर सिंह और ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश के बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले निगम ने इन अवैध कालोनियों और इमारतों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी काम बंद नहीं किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नार्थ हलके में रेरू पिंड के पास बनी अवैध कालोनी पर डिच चलाई। इसके साथ ही सलेमपुर मुसलमाना के पास इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के फ्लैट्स के साथ काटी गई अवैध कालोनी पर कार्रवाई की गई है।नगर निगम की टीम द्वारा जिन कालोनियों को अवैध बताकर कार्रवाई की गई, उनके मेन सीवरेज को तोड़ा ही नहीं गया। निगम टीम ने अवैध कालोनी के अंदर ही पाइप को तोड़ा, जबकि बाहर मेन सीवरेज के कनेक्शन पर कार्रवाई नहीं की गई। नियमानुसार निगम टीम को मेन सीवरेज के कनेक्शन को तोड़ना चाहिए। लोगों का मानना है कि यह कार्रवाई मात्र खानापूर्ति है, अगर कार्यवाही करनी भी तो इन कॉलोनियों और इमारतों को पूरा ध्वस्त करना चाहिए था जो कि नहीं किया गया I गौरतलब है कि नगर निगम टीम द्वारा ऐसी कार्यवाही पहले भी की जाती रहती है जो कि महज खानापूर्ति होती है I अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह कॉलोनिया और इमारतें कितनी देर में तैयार हो जाती हैं I

