( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान जनाब नईम खान एडवोकेट लंबे समय से वह कब्रिस्तान जिन पर लोगों ने नजायज कब्जे कर रखे हैं उनको छुड़ाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं ऐसा ही एक कब्रिस्तान गांव ईशरवाल जिला जालंधर मैं मौजूद था जिसको लेकर मुस्लिम संगठन पंजाब पिछले 2 साल से कब्जे छुड़ाने और उसकी निशानदेही करवाने के लिए जद्दोजहद कर रहा था जिसके लिए वह कई बार डीसी जालंधर से मिले और लिखित रूप में कई दरख्वास्त दी पंजाब वकफ बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर कब्रिस्तान की निशानदेही के लिए अर्जी दी गई और आखिरकार मुस्लिम संगठन पंजाब को आज सफलता प्राप्त हुई संगठन ने लंबी लड़ाई लड़ते हुए गांव ईशरवाल मै देश के बंटवारे से पहले का कब्रिस्तान की 11.4 कनाल जमीन जिस पर लोग लोगों का नाजायज कब्जा था उसी निशानदेही करवाई गई और कबजा मुस्लिम भाइयों के हवाले किया गया संगठन के प्रधान जनाब नईम खान एडवोकेट ने जालंधर के डीसी जनाब घनश्याम थ्योरी जी का धन्यवाद किया क्योंकि उन्होंने बताया कि डीसी साहब ने कब्रिस्तान से कब्जे छुड़वाने के लिए मुसलमानों के प्रति अपनी वचनबद्धता दिखाई है और आर्डर जारी कर कानूनगो व पटवारी का एक कमीशन नियुक्त कर तुरंत निशानदेही कर कब्जा मुस्लिम भाईचारे को देने के लिए कहा इस मौके पर पंजाब बकफ बोर्ड की तरफ से स्टेट ऑफिसर मोहम्मद लियाकत भी मौजूद रहेl
