जालंधर कैंट (पंजाब दैनिक न्यूज़) विधानसभा हलका जालंधर छावनी से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार जसविंदर सिंह संघा को मिल रहे जन समर्थन से उनके चुनाव प्रचार को बल मिल रहा है। जसविंदर सिंह संघा ने चुनावी प्रचार के दौरान गढ़ा क्षेत्र, लेबर कॉलोनी, गढ़ा क्षेत्र के अंदरूनी बाजारों और जमशेर, दादूवाल, धीना,बंबीयावाल, खुसरोपुर, जंडियाला इत्यादि क्षैत्रो में अपने संबोधन में कहा कि उनकी पार्टी द्वारा आज की युवा पीढ़ी को नशे के कोढ़ से निकालना है तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने है तथा आम जनता के लिए बेहतर सुविधाएं व विधार्थियो के लिए बढ़िया शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य जनता की सेवा है तथा राजनीतिक पार्टीयो द्वारा लोगों को गुमराह करने की घोषणाओं की तरह हमारे मैनिफेस्टो में कोई जगह नहीं है। लोगों द्वारा क्षैत्रिय समस्याओं की भी जानकारी दी तथा संघा ने उन समस्याओं के समाधान का पूरा आश्वासन दिया।
