जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी ) जालंधर वेस्ट में आम आदमीं पार्टी की तरफ़ से चुनाव मैदान में उतरे शीतल अंगुराल को कृष्णा नगर में भारी समर्थन मिल रहा है। जालंधर के वार्ड नंबर 43 के कृष्णा नगर में मशहूर समाज सेवक व SR मोटर्स के मालिक मुकेश सेठी ने डोर टू डोर जाकर आम आदमीं पार्टी के नेता शीतल अंगुराल के साथ लोगों से वोट माँगे। मुकेश सेठी के हक़ में भारी जन समूह ने शीतल को वोट डालने का आश्वासन दिया। वहीं इलाक़े के लोगों ने भी शीतल अंगुराल को वोट डालने का आश्वासन दिया है। इस मौक़े पर लोगों का भारी जनसमूह भी साथ था।
