जालंधर कैंट पंजाब दैनिक न्यूज़ ( मुनीश तोखी ) जालंधर कैंट व आसपास के क्षेत्र के लोगों का प्यार जगबीर सिंह बराड़ को लगातार मिल रहा है I अकाली बसपा के सांझे उम्मीदवार जगबीर सिंह बराड़ को जालंधर कैंट सहित गांवों में जनता का प्रचंड समर्थन मिल रहा है और लोग उनका फूल मालाओं से स्वागत कर रहे है। बराड़ ने जालंधर कैंट के मोहल्लों में लोग से सम्पर्क बनाते हुए उनसे अपने लिए वोट मांगे और विकास का वायदा भी किया। जगबीर सिंह बराड़ ने जनता से कहा कि जीत के पश्चात कैंट में पैट्रोल पंप, दीपनगर में अधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा तथा गांवोॆं में शिक्षा का स्तर उपर उठाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने कहा कि कैंट की रजिस्ट्रीयों की समस्या को सबसे पहले किया जायेगा ।
इसके साथ ही कैंट व आसपास के गांवो को नशा मुक्त बनाया जायेगा तथा युवाओं के लिए खेलों के लिए स्टेडियम बनाये जायेगे। इसके साथ ही उन्होने कई गांवों में भी प्रचार किया गया। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह चौहान, सुरिन्द्र सिंह मिन्हास, केवल सिंह, चरणजीत सिंह चड्डा, मंजीत सिंह, सविन्द्र सिंह बीरू, तरुण गर्ग, विजय बिल्लों, अनिल कन्नोजिया, रोबिन कन्नोजिया सहित अन्य मौजूद थे।
