जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (लवदीप /अनिल )भगवान परशुराम सेवा संघ जो कुछ समय पहले बनाई गई थी ज़िसमें राष्ट्रीय प्रधान नीलम कालिया , राष्ट्रीय सचिव नरेश कुमार हैप्पी और राष्ट्रीय चेयरमैन कमेलदेव जोशी सहित कई सदस्यों की नियुक्ती हुई थी और सभी सदस्य ने सर्व समिति से काम करने का निर्णय लिया था लेकिन इसकी रजिस्ट्रेशन करवाते वक्त कमेलदेव जोशी ने कालजात बनाए थे उस में सभी पावर अपने पास ही रख ली और सभी सदस्यों के साथ धोका किया इसका पता तब चला जब सभी सदस्यों ने चेयरमैन से कागजात की कॉपी मांगी तो चेयरमैन गोल मोल करता रहा जिस से सदस्यों में शक पैदा हो गया और जब सदस्यों ने कागजात की कॉपी रजिस्ट्रार ऑफिस से निकलवाई तो सभी सदस्य पढ़ कर हैरान रह गए कि इसमें तो सारी अधिकार केवल चेयरमैन कमलदेव जोशी के पास ही हैं और आपातकालीन मीटिंग बुलाई गई जिस में सदस्यों ने कागजात के बारे में जोशी से पूछा और जोशी ने अपनी गलती मानी और सभी कागजात ठीक करने की सहमति बनी और 2 महीने बीत जाने के बाद भी चेयरमैन ने इसको ठीक नही करवाया बल्कि उल्टा सदस्यों को धमकी देने लगा की वो जब चाहे किसी भी सदस्य को निकाल सकता है इसके बाद 5 /12/2021 को इस सभा को पूरी कार्य-करणी व सभी सदस्यों ने मीटिंग बुलाई और कमलेदेव जोशी को सर्व समिति से भगवान परशुराम सेवा संघ से की चेयरमैनी से बर्खास्त कर दिया गया है




