


चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परगट सिंह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी हैं। वह चन्नी के साथ मिलकर राजा वडिंग के खिलाफ मुहिम चला रहे थे, अब राहुल गांधी ने चन्नी की सिफारिश पर परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी है
