


जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) जालंधर की होनहार बेटी बानी कथूरिया ने चंडीगढ़ में आयोजित “स्टार इंडिया किड्स ग्रैंड फिनाले 2026 (सीजन 9)” राष्ट्रीय मॉडलिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ बानी ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जालंधर और पंजाब का नाम रोशन किया है।देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच बानी ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी शानदार परफॉर्मेंस को कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय और मिस इंडिया द्वारा बानी को विजेता का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए विशेष प्रशंसा भी प्रदान की गई।बानी की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।बानी कथूरिया की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, जो यह साबित करती है कि मेहनत, आत्मविश्वास और लगन से हर सपना साकार किया जा सकता है।
