जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या कर दी गई है। सिमरनजीत को चहेडू एलपीयू के लॉ गेट के निकट गोलियां मारी गई हैं।आरटीआई एक्टिविस्ट की तस्वीरें सामने आई हैं। सिमरन के सिर पर गोली लगी बताई जा रही है। इसी बीच पता चला है कि घटनास्थल के निकट पुलिस को एक कार बरामद हुई है, जिसमें लगभग 6 पिस्तौल व असलाह बरामद हुआ है। इससे पहले भी सिमरनजीत पर हमले हो चुके हैं जिस मे वह बाल बाल बचे थे I
