शिमला (पंजाब दैनिक न्यूज़) शिमला में नीट परीक्षा का आयोजन रविवार को 9 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया। इस परीक्षा के लिए कुल 3738 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 3644 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 94 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हुई।परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) राजकीय महाविद्यालय संजौली, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) लालपानी, राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स, राजकीय कन्या महाविद्यालय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल समरहिल, विधि विभाग (एचपीयू), राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान कोटशेरा तथा विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईटी) शामिल रहे।