जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा गत दिवस भारत विकास भवन में एक अति प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया I जिस में जालंधर के विभिन्न स्कूलों के 144 विद्यार्थियों को 1500 रुपए प्रति छात्र के हिसाब से छात्रवृत्ति प्रदान की गई I इसके अलावा प्रति छात्र 5 कापीया,पेन्सिल बाक्स,पैन,पेन्सिल एवं भारत विकास परिषद का कैलेंडर दिया गया I इस प्रकल्प के प्रमुख राज सभरवाल ने बताया कि यह प्रकल्प भारत विकास परिषद द्वारा पिछले 30 वर्षों से निरंतर चलाया जा रहा है और आगे भी जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करते रहेंगे आज के इस कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के सहायक जनरल मैनेजर राजीव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने परिषद के इस नेक कार्य की प्रशंसा की और अपने संबोधन में उन्होंने बैंक द्वारा छात्रों की सहायता के लिए विभिन्न तरह के प्रोग्रामो से छात्रों को अवगत करवाया उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और भारत विकास परिषद के साथ मिलकर हम निरंतर ऐसे सेवा कार्य करते रहेंगे I आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र ऋषि क्षेत्रीय सह सचिव उत्तर क्षेत्र ने की उन्होंने सेवा कार्यक्रम जो कि पूरे देश में चलाए जा रहे हैं उसकी जानकारी दी प्रांत के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत विकास परिषद अपने पांच सूत्रों को बिंदु मानकर जिसमें मुख्यता संपर्क, सहयोग ,संस्कार ,सेवा एवं समर्पण से मार्गदर्शन लेते हुए समाज सेवा के अनेक प्रकल्प किए जाते हैं और विशेष तौर पर युवा पीढ़ी को देश से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता ,भारत को जानो प्रतियोगिता ,व्यक्तित्व विकास शिवर ,छात्रवृत्ति वितरण जैसे अनेक कार्यक्रम पूरे देश में किए जाते हैं कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष विवेक शर्मा ने अपनी तरफ से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की मंच का संचालन शाखा की सचिव कंचन शर्मा द्वारा किया गया और अपनी परंपरा के अनुसार कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के आगे ज्योति प्रज्वलित करके किया एवं वंदे मातरम से शुरू किया एवं समापन जन गण मन के साथ किया गया भारत विकास परिषद शाखा की अध्यक्ष राजविंदर कौर द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का बच्चों का अभिभावकों का और रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश करने वाले बच्चों का विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों का धन्यवाद किया I आज के इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि वीणा विज एवं प्रवीण मग्गू तथा नीतीन सभरवाल पूर्व आयकर निर्देशक आस्ट्रेलिया सोनम,किमाया एवं अयान थे भारत विकास परिषद के सदस्य यश महाजन ,परीक्षित वधवा ,अरुण कांत शर्मा, वीरेंद्र शर्मा ,संजीव गंभीर अनिल शर्मा अशोक मग्गू,शंभू शर्मा ,रजनीश कपूर, पवन गर्ग तथा विभिन्न शाखों से आए हुए पदाधिकारी जिसमें जिला अध्यक्ष राकेश बबर ,शम्मी कपूर ,गुलशन अरोड़ा डॉक्टर जोगिंदर अरोड़ा चंद्र मोहन शर्मा ,राजकुमार शर्मा एवं लुधियाना से सूनीता चेतली, सविता अग्रवाल, सुनीता रावत तथा अन्य इस कार्यक्रम में उपस्थित थे I