विक्रम सिंह मजीठिया आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किए गए थे। वह फिलहाल नाभा जेल में हैं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। तीन दिन पहले सुखबीर बादल भी उनसे मिलने पहुंचे थे। सुप्रीम कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया को जमानत दे दी है। वह आय से अधिक संपत्ति मामले में नाभा जेल में हैं। सोमवार को ही डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों उनसे मिलने जेल पहुंचे थे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ही उन्हें किसी और जेल मे शिफ्ट करने की बात कही थी। मजीठिया ने जान का खतरा होने की बात कहकर अंतरिम जमानत मांगी थी।आरोप लगाया है कि मजीठिया दंपति ने सराया इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों सहित कई कंपनियों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नियंत्रण रखा। उन्होंने इन कंपनियों का उपयोग बेनामी संपत्ति हासिल करने के लिए किया। इसके साथ ही, उन्होंने साइप्रस और सिंगापुर स्थित संस्थाओं के माध्यम से विदेशी निवेश और विभिन्न कंपनियों के बीच लेनदेन का उपयोग किया गया। यह भी आरोप लगाया गया कि श्री मजीठिया ने अपने परिवार के सदस्यों और नकली संस्थाओं के माध्यम से शराब, परिवहन और विमानन क्षेत्रों में व्यावसायिक फायदे के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया।