(पंजाब दैनिक न्यूज़) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में सरकार ने नागरिक प्रशिक्षण और अन्य विमान निर्माण में इस्तेमाल होने वाले घटक और पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को छूट देने का प्रस्ताव रखा है. इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में एक और बड़ी खुशखबरी दी है. विदेश यात्रा और पढ़ाई पर टैक्स में राहत दी है. विदेश यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि विदेशी टूर पैकेज पर टैक्स (TCS) को 5%-20% से घटाकर 2% कर दिया गया है, और अब कोई न्यूनतम राशि की शर्त नहीं होगी. इसके साथ ही सरल इनकम टैक्स फॉर्म्स जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे.
उन्होंने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करने के बारे में भी बताया. साथ ही, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव रखा है कि अब टैक्सपेयर्स अपने संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दसंबर 31 की बजाय 31 मार्च तक दाखिल कर सकेंगे, बस मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा. यह उनका लगातार नौवां बजट है, जो एक बड़ा रिकॉर्ड बना है. देश की पहली महिला वित्त मंत्री के तौर पर उन्होंने इतिहास रचा है. भारत में इतने सालों बाद पहली बार बजट रविवार को आया है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक बात है.
आशीष भूटानी सीईओ, भूटानी इंफ्रा ने कहा- केंद्रीय बजट 2026–27 भारत की रिटेल अर्थव्यवस्था में उपभोग आधारित विकास चक्र की मजबूत नींव रखता है. कर संबंधी बाधाओं को कम करने, एमएसएमई सेक्टर को समर्थन देने और लॉजिस्टिक्स व कनेक्टिविटी में निर्णायक निवेश के जरिए यह बजट सीधे तौर पर लोगों की क्रय शक्ति और अंतिम छोर तक पहुंच को सशक्त करता है. इसका वास्तविक प्रभाव महानगरों से आगे महसूस किया जाएगा, जहां संगठित, डिजिटल और पड़ोस आधारित रिटेल टियर-2 और टियर-3 शहरों में तेजी से विस्तार करेगा. यह बजट केवल रिटेल विकास को बढ़ावा नहीं देता, बल्कि उसे व्यापक और समावेशी भी बनाता है
