फगवाड़ा 23 जनवरी (पंजाब दैनिक न्यूज़) ऋषि लाहौरी प्रोडक्शन जल्द ही दर्शकों और श्रोताओं के लिए सिद्ध जोगी बाबा बालक नाथ जी को समर्पित एक नया और बेहतरीन सिंगल वीडियो ट्रैक पेश करने जा रहा है। इस सिंगल वीडियो ट्रैक के प्रोड्यूसर और गीतकार ऋषि लाहौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो ट्रैक ‘मोर बोलदे’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे लेकर बाबा जी के भक्तों में खास उत्साह देखा जा रहा है। इस गाने को गायक अरुण गोस्वामी ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है, संगीत रोहित सिद्धू ने दिया है, जो दर्शकों को प्रभावित करने वाला है। गाने का वीडियो ऋषि लाहौरी प्रोडक्शन और दीपक नाहर ने तैयार किया है, जिसमें मनमोहक सीन और कहानी जैसी प्रस्तुति के जरिए गाने को एक खास रूप दिया गया है। डी.ओ.पी. रोहित अंगुराल, एडिटिंग सोनू मट्टू, मेकअप सचिन नाहर ने खूबसूरती से किया है। गाने के ऑनलाइन प्रमोशन की जिम्मेदारी टीम बॉबी औजला ने संभाली है, जबकि प्रोडक्शन मैनेजर आंचल नाहर हैं। सिंगल ट्रैक ‘मोर बोलदे’ यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा और सुना जा सकता है। ऋषि लाहौरी ने श्रोताओं से अपील कर कहा कि वे सिद्ध जोगी के इस शानदार गीत को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करके सहयोग करें, ताकि बाबा बालक नाथ जी की महिमा पूरी संगत तक पहुंचाई जा सके।