जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया I समगाम हजारों लोगों ने हाजिरी लगाई पास्टर अंकुर नरूला ने सबको प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि वह जल्द ही गुरदासपुर जाएंगे। आयोजन के दौरान आप नेता दीपक बाली, जतिन्दर मसीह गौरव, समेत कई शख्सीयतों ने मंच साझा किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह द्वारा समस्त लोगों को दिया गया शांति और मानवता का संदेश सभी को हमेशा मानवता की भलाई तथा सेवा के लिए प्रयत्न करते रहने की प्रेरणा देता रहेगा। ऐसे अवसर न केवल भाईचारे की साझ को मजबूत करते हैं बल्कि समाज को मानवता की सेवा भावना के प्रति प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने लोगों को प्रभु यीशु मसीह द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारा, साझ तथा एक-दूसरे के हमदर्द बनने का आह्वान किया।