लुधियाना (पंजाब दैनिक न्यूज़) लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में पंजाब के सरहिंद स्टेशन के करीब शनिवार सुबह आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर AC बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के भी कई व्यापारी सफर कर रहे थे।अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया और आग भी जल्दी बुझा दी गई। ट्रेन शीघ्र ही रवाना होगी। कोई हताहत नहीं हुआ। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। बोगी में सवार यात्री अपना सामान छोड़ तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। थोड़ी देर में ट्रेन रवाना कर दी जाएगी।