

जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है, 100-150 सीटों में तेजी से पंजीकरण हुआ। ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, जालंधर ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। स्कूल की मैनेजमेंट ने बताया कि स्कूल में बच्चों की संख्या उत्कृष्ट है, जिसके कारण केवल 100 से 150 सीमित सीटें उपलब्ध हो पाती हैं। उन्होंने कहा कि ऑफ़र के पहले ही दिन दर्जनों अभिभावकों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो गया कि विद्यालय ने अपनी मेहनत और शिक्षण गुणवत्ता से माता-पिता के दिलों में शिक्षा के महत्व की गहरी जगह बनाई है। हर वर्ष बड़ी संख्या में आवेदन आने के बावजूद सीमित सीटें कुछ ही दिनों में भर जाती हैं। नवरात्रि विशेष ऑफ़र के अंतर्गत प्रत्येक नए पंजीकरण पर लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक छूट दी जाएगी। पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए स्कूल मैनेजमेंट ने बताया कि हमारा उद्देश्य शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित करना है। इसी दृष्टिकोण के तहत ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने आधुनिक सुविधाएँ, समृद्ध वातावरण और विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ-साथ खेल, कला, संगीत और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ उपलब्ध करवाई हैं। विद्यालय पूरी तरह से एयर-कंडीशन्ड और वाई-फाई से लैस है, जिसमें तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और ट्रांसपोर्ट में जीपीएस सुविधा बच्चों के सुरक्षित और आरामदायक वातावरण को सुनिश्चित करती है। स्कूल में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में 100% बोर्ड परिणाम के साथ गणित,भौतिकी,रसायन,जीवविज्ञान प्रयोगशाला और भाषा प्रयोगशालाएँ हैं जो विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल शिक्षा और विषयों की गहन समझ प्रदान करती हैं। इसके अलावा,खेल फर्श को सिंथेटिक करवाया गया है, स्विमिंग पूल,स्केटिंग रिंक, जिम्नेज़ियम,क्रिकेट, बास्केटबॉल,वॉलीबॉल, बैडमिंटन,बॉक्सिंग, कराटे, नृत्य, संगीत,कला और एनसीसी जैसी खेल गतिविधियाँ विशेषज्ञ कोच के देखरेख में होती हैं, जिससे नेतृत्व क्षमता और टीम भावना मजबूत होती हैं। विद्यालय में केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला एवं संगीत प्रतियोगिताएँ, ट्रॉफियाँ और मेडल्स बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करती हैं। हमारा लक्ष्य एक संतुलित और पूर्ण विकसित व्यक्ति तैयार करना है, जो जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो।अभिभावक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, जालंधर से संपर्क कर सकते हैं – 97817 84809, 0181-2414809। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें: britisholiviaschool.in

